फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंधौर नदी चालू न होने से हजारों वाहनों के पहिये जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नंधौर नदी में खनन चालू न होने से दो हजार से अधिक वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं। वाहनों को खनन का काम न मिलने से मालिकों में मायूसी है तो सैकड़ों मजदूर भी बेरोजगार हैं। साथ ही सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की कमाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


राज्य के कुमाऊं मंडल सीमा से सटे नैनीताल जनपद के हल्द्वानी की गोला नदी व रामनगर की कोसी नदी, ऊधम सिंह नगर जनपद में सितारगंज की नंधौर नदी व चंपावत जिले के टनकपुर में शारदा नदी में वन निगम की तरफ से खनन का बड़े स्तर पर कार्य कराया जाता है। जबकि, बाजपुर में निजी पट्टों के माध्यम से खनन होता है। जो अक्तूबर माह से मई माह तक चलता है।

हल्द्वानी की गोला, रामनगर की कोसी और टनकपुर की शारदा नदी में तो खनन कार्य आरंभ हो गया, लेकिन सितारगंज की नंधौर नदी में अभी तक वन निगम ने खनन चालू नहीं किया। इससे नंधौर नदी में पंजीकृत करीब 2300 वाहनों के पहिये जाम हैं। नदी में काम करने वाले मजदूर भी खाली हाथ बैठे हैं, जिससे उनके परिवार भी तंग हाली की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन


नदी पर आश्रित स्टोन क्रशर मालिक भी काम न होने से परेशान हैं। इसके अलावा सरकार को नदी से प्रतिदिन मिलने वाले लाखों रुपये के राजस्व की कमाई भी ठप है। अगर, जल्द नंधौर नदी चालू नहीं की गई तो पंजीकृत वाहन स्वामियों को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नंधौर नदी में खनन चालू न होने से वाहन स्वामियों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से शीघ्र ही नदी में खनन कार्य आरंभ कराने की मांग की।

नंधौर नदी में खनन चालू कराने के लिए खनन, राजस्व और वन विभाग का संयुक्त सर्वे हो चुका है। पर्यावरणीय अनुमति के लिए वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय दिल्ली को पत्र भेजा गया था, अनुमति न मिलने के कारण नंधौर में खनन कार्य चालू नहीं हो सका। अनुमति मिलते ही खनन चालू करा दिया जाएगा।
राजपाल लेघा-उप निदेशक-खनन विभाग हल्द्वानी।

खनन कार्य की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं। वन्य एवं पर्यावरण मंत्रालय से पर्यावरणीय अनुमति मिलनी है, जिसके लिए वन निगम की टीम मंत्रालय गई है। अनुमति मिलने और फिर औद्योगिक विकास विभाग उत्तराखंड शासन के निर्देश पर खनन चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रेम सिंह बोरा, डीएलएम, वन निगम, नंधौर क्षेत्र हल्द्वानी नैनीताल।

-फोटो फाइल-30एसटीजी03पी
-फोटो लाइन-सितारगंज में नंधौर नदी में खनन कार्य चालू न होने से खाली खड़े वाहन।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें