फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलदार- शावकों के दिखने से बढ़ी दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर हनुमानगढ़ी के समीप त्रिमूर्ति व पुराना कूड़ाखड्ड क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक गुलदार अपने दो शावकों के साथ दिनदहाड़े घूम रही है। इसकी वजह से क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में दहशत है। जिस क्षेत्र में यह गुलदार घूम रही है उस स्थान पर एक प्राकृतिक जलस्रोत भी है। अक्सर हल्द्वानी मार्ग पर जो लोग रहते हैं वह इसी स्रोत के पानी का उपयोग करते हैं। कई लोगों ने शावकों को दिन के वक्त क्षेत्र में घूमते हुए देखा भी है। खास बात यह है कि इसी मार्ग से लोग पैदल हनुमानगढ़ी, ताकुला, नैनागांव, रूसी गांव आदि को आते-जाते हैं। मालूम हो कि पूर्व में भी एक गुलदार ने इस मार्ग से अपने घर पटवाडांगर मोटरसाइकिल से जा रहे युवक पर हमला कर दिया था। क्षेत्र के लोगों मनीष, गोविन्द, प्रमोद कुमार, चेतन आदि ने वन विभाग से गुलदार व उसके शावकों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें