हल्द्वानी। पूर्व सैनिक की पत्नी को लंबे संघर्ष के बाद बढ़ी हुई पेंशन मिली है। खटीमा निवासी हरुली देवी के पति सेना में सैनिक के पद पर तैनात थे। उन्हें पति के निधन के बाद सामान्य पेंशन मिल रही थी जबकि इन को नियमानुसार बढ़ी हुई पेंशन मिलनी चाहिए थी। इधर, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को इसका पता चला तो उन्होंने पेंशन बढ़ाने के लिए प्रयत्न किया इसके बाद इनको बढ़ी हुई पेंशन मिलना शुरू हो गई। इस बाबत जब जानकारी लेने के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नैनीताल से बात की तो उन्होंने ऊधम सिंह नगर संपर्क करने को कहा। जब जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ऊधम सिंह नगर से वार्ता की कोशिश की तो उन्होंने नैनीताल बात करने को कहा।