रामनगर (नैनीताल)। रानीखेत रोड में आए दिन लग रहे जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एनएच, नगर पालिका, राजस्व विभाग ने बुधवार को संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इससे ठेले, फड़ व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने सड़क किनारे बने पैरापेट, रेलिंगों को ध्वस्त किया गया। एनएच 121 के सहायक अभियंता विश्वकर्मा ने बताया कि जल्द ही रोड का चौड़ीकरण कर इसमें डिवाइडर बनाया जाएगा। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि नगर पालिका ने एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान के पास वेंडर जोन निर्धारित किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेेगा। इस दौरान उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, सुशील कुमार आदि थे।