फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। राम दत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों, सर्जन की मांग को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। वहां कपिल नेगी और मुकेश पांडे भूख हड़ताल कर रहे हैं। युवा कार्यकर्ता कपिल नेगी ने ब्लड बैंक को चालू करने की मांग की। कहा कि संयुक्त चिकित्सालय में स्थानीय लोगों के साथ दूरस्थ क्षेत्रों से लोग आते हैं लेकिन यहां जरूरी सुविधाएं न होने के कारण उन्हें दूर जाना पड़ता है। यदि कोई दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति आता है तो उसे भी तत्काल हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। इसलिए युवाओं ने कई दिन क्रमिक अनशन किया लेकिन अफसरों ने एक नहीं सुनी। इस कारण दो दिन से चल रहा आमरण अनशन मांग पूरी होने तक चलेगा। अनशन के समर्थन में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष आशा बिष्ट, सुमित लोहनी, रेखा देवी, मोहित सैनी, लोकेश पांडे, सत्या देवी, सतेश्वरी रावत, ताईफ खान, अंकुर शर्मा आदि ने भी धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें