फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड़वेज परिसर में 3 हजार वर्ग फिट फर्श का कार्य पुरा हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शहर की जागरूक जनता के सहयोग से रोडवेज परिसर में तीन हजार वर्ग फुट का फर्श तैयार हो गया था जबकि एक हजार वर्ग फुट का कार्य और होना है। प्रथम चरण में करीब 1.34 लाख रुपये की लागत आई थी। सीमेंट के 104 कट्टों समेत 1150 क्विंटल रेता, बजरी शहर के अन्य लोगों ने दान दिया, जिसका लेखाजोखा वन स्टेप एंड बी प्राउड संस्था ने सोशल मीडिया में सार्वजनिक किया है। अब अंतिम चरण में 40 कट्टे सीमेंट, 40 क्विंटल रेता, बजरी समेत 40 हजार रुपये की जरूरत और है। इस कार्य के संयोजक शुभांकर शर्मा ने बताया कि काम पूरा होने के बाद इसका लेखाजोखा पर्चे के माध्यम से जनता को दिया जाएगा। यह शहर का पहला ऐसा कार्य है, जिससे क्षेत्रीय जनता के साथ ही यात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें