खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बेहतर शिक्षा का माहौल बनाने के लिए छात्रसंघ के पदाधिकारी उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह रावत से रुद्रपुर में मिले।
छात्रसंघ महासचिव प्रियम पांडे, कोषाध्यक्ष रोशनी राणा ने कहा कि बाइपास के रुप में इस्तेमाल होने वाले कालेज रोड की वर्षों से दयनीय हालत बनी है। शासन प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद भी कालेज रोड का जीर्णोद्धार नहीं हो रहा है।
उन्होंने अध्ययनरत छात्र छात्राओं के खातों में समय पर छात्रवृत्ति डालने, पुस्तकालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने और शिकायत सुझाव पेटिका लगाने की मांग की।