रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। क्षेत्रवासियों ने डॉ. सर्जन की नियुक्ति, ब्लड बैंक के संचालन, सभी खाली पदों पर भर्ती की मांग की। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने बताया कि चिकित्सालय में स्थानीय लोगों के साथ दूरस्थ क्षेत्रों से रोगी आते हैं लेकिन उन्हें यहां से मायूस होकर लौटना पड़ता है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति का भी इस अस्पताल में पूरा इलाज नहीं हो पाता। उसे भी हायर सेंटर रेफर करना पड़ता है। इस दौरान प्रधान संघ के अध्यक्ष शेखर चंद्र, राजीव शर्मा, कपिल नेगी, प्रशांत मनराल, विशाल रावत, सूरज प्रसाद, चंदन जोशी, मुकेश पांडे, अमित लोहनी, मनीष कुमार, हर्षित उप्रेती, हेमंत रावत आदि मौजूद रहे।