रामनगर (नैनीताल)। रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की कमी को लेकर बुधवार को क्षेत्रवासियों ने क्रमिक अनशन किया। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि चिकित्सालय में स्थानीय लोगों के साथ दूरस्थ क्षेत्रों से लोग इलाज को आते हैं, लेकिन यह अस्पताल सिर्फ रेफरल सेंटर बन गया है। उन्होंने प्रशासन से चिकित्सालय में जल्द से जल्द एक सर्जन नियुक्त करने की मांग की है। इसके साथ ही ब्लड बैंक को भी जल्द से जल्द खोलने की मांग की है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता कपिल नेगी, चंदन जोशी, मुकेश पांडे, अमित लोहनी, सूरज प्रसाद, मनीष कुमार, हर्षित उप्रेती, हेमंत रावत आदि थे।