फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक 22 कों देहरादून में

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक 22 नवंबर को सुबह 11 बजे से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय भवन ननूरखेड़ा, तपोवन मार्ग, देहरादून में होगी। इसमें वर्ष 2018 की परिषदीय परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए राज्य स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक होगी। उत्तराखंड बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि बैठक में गढ़वाल, कुमाऊं मंडल के सभी जिलों से प्राप्त केंद्र निर्धारण प्रस्तावों पर समिति विचार विमर्श करेगी। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों में परिषदीय परीक्षा केंद्र बनाने के लिए संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या न्यूनतम 75 होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें