बाजपुर। महारानी पद्मावती पर बनी फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मंगलवार को लोगों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू चौहान के नेतृत्व में रिंकू , जितेंद्र, पवन, गजेंद्र सिंह, राकेश, संजय चौहान, संजय, विकास आदि थे।