फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान एंव प्रौघोगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित छात्रवृति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उच्च शिक्षा के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार इंस्पायर छात्रवृत्ति प्रदान करता है। इस छात्रवृत्ति के लिए अर्ह विद्यार्थियों को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से इंस्पायर प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इनका चयन इंटरमीडिएट की परिषदीय परीक्षा 2017 में 78.80 प्रतिशत या उससे अधिक प्राप्तांक वाले विज्ञान विषय के परीक्षार्थियों में से किया जाना है, चयनित विद्यार्थी को पांच वर्ष तक प्रतिवर्ष 80 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे मंत्रालय की वेबसाइट www.online-inspire.gov.in व www.inspire-dst.gov.in पर 31 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अन्य जानकारियां भी वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें