नैनीताल। भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि सांसद भगत सिंह कोश्यारी बीडी पांडे जिला अस्पताल में 29 अक्तूबर की सुबह 9:30 बजे जेनेरिक दवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से पहुंचने को कहा है। ब्यूरो