फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुखमरी के कगार पर चीनीमिल कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। दि किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति तंग है। चार माह का वेतन न मिलने से कर्मचारियों के परिवार भुखमरी के कगार पर हैं। सोमवार को कर्मचारियों ने चार माह का वेतन और पीएफ तत्काल देने की मांग को लेकर कामबंद हड़ताल कर दी और धरना शुरू किया।
विज्ञापन


सोमवार को चीनीमिल परिसर में हड़ताल कर धरने पर बैठे मिल कर्मचारियों ने शासन और मिल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीनीमिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है और अभी तक मिल के कर्मचारियों के रुके चार माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया।

कहा कि गन्ना सचिव व गन्ना मंत्री दिवाली से पूर्व वेतन देने का वादा किया था, जो झूठा निकला। कहा कि वेतन और पीएफ जारी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहां समिति के अध्यक्ष अनिल भारत सिंह, श्रीकृष्ण यादव, राजेंद्र बुदलाकोटी, प्रकाश भट्ट, शरीफ अहमद, बृजभूषण सिंह, भानू सिंह, केसी दुमका, हरिराम, मनोहर लाल आदि थे।
विज्ञापन


मिल के जीएम जता चुके हैं असमर्थता
आंदोलनरत चीनीमिल के करीब 200 से अधिक कर्मचारियों को
मिल के प्रधान प्रबंधक विनीत जोशी ने दशहरा से पूर्व गन्ना मंत्री एवं गन्ना सचिव से वार्ता के बाद मिल के प्रधान प्रबंधक विनीत जोशी ने दिवाली से पहले वेतन दिलाने का वादा किया था। शासन से वादाखिलाफी के बाद 18 अक्तूबर को मिल के प्रधान प्रबंधक जोशी ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग सचिव को पत्र भेजकर नैतिक रूप से पद पर दायित्व निर्वहन करने में असमर्थता जताई थी। उन्होंने जीएम के पद पर योग्य अधिकारी की नियुक्ति कर खुद का अन्यत्र स्थानांतरण भी मांगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें