नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एलएलबी प्रवेश परीक्षा 2017 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की योग्यतांक सूची 24 अक्तूबर को वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर प्रवेश संबंधी पूर्ण विवरण के साथ उपलब्ध होगी। कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी ने बताया कि एलएलएम में प्रवेश के लिए बुलावा पत्र पहले ही भेजे जा चुके हैं। एलएलबी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग दो और तीन नवंबर जबकि एलएलएम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 31 अक्तूबर और एक नवंबर को होगी। ब्यूरो