फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में अतिक्रमका रियों को 22 तक की मोहलत

विज्ञापन
nainital
विज्ञापन
नैनीताल। हाइकोर्ट के निर्देशों के बाद मल्लीताल मोहनको चौराहे से नैनीताल क्लब चौराहे तक अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को प्रशासन, पालिका, लोनिवि की टीम ने अतिक्रमणकारियों को 22 अक्तूबर तक स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा और नोटिस थमाए। चेतावनी दी कि इसके बाद कड़ी कार्रवाई होगी। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने बताया कि 43 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। अतिक्रमणकारियों से हर हाल में 22 अक्तूबर तक स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेने के लिए कहा गया है। इसके बाद प्रशासन अतिक्रमण हटाएगा, जिसकी भरपाई अतिक्रमणकारी से की जाएगी। दिनभर चली प्रक्रिया के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रुहेला, पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, लोनिवि के ईई चंदन सिंह नेगी, सीओ विजय थापा, नायब तहसीलदार देशराज सिंह, प्राधिकरण के जेई जेपी डबराल, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, सूरज चौहान, ईश्वरी दत्त बहुगुणा, हरी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें