फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी नहीं आने से गुस्साएं कुविवि कर्मी पहुंचे जल संस्थान के पंप हाउस में

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं होने से आखिरकार कुमाऊं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के सब्र का बांध सोमवार को टूट गया। गुस्साए कर्मियों ने जल संस्थान के मल्लीताल स्थित पंप हाउस में पहुंचकर नारेबाजी की। जल संस्थान की ओर से आपूर्ति सुचारु करने के बाद ही कर्मी शांत हुए।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के कर्मचारी अरविंद आश्रम को जाने वाली रोड पर स्थित एवर फाइल क्षेत्र में रहते हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि बीते दस दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कई बार जल संस्थान को इसकी शिकायत करने के बाद भी वह मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वह प्राकृतिक जलस्रोतों व टैंकरों की मदद से पानी का जुगाड़ कर जैसे-तैसे काम चला रहे हैं। उनका अधिकांश वक्त पानी लाने में खर्च हो रहा है। इस मौके पर भूपाल सिंह करायत, आरसी पंत, मनोज साह जगाती, राजेंद्र पांडे, उमेश जोशी, गोविन्द मेहता, नवीन डालाकोटी, शिव लाल, संजय सिंह, पवन जोशी मौैजूद थे। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता दलीप सिंह बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र में पहले एडीबी की ओर से पेयजल लाइन बिछाई गई थी, उस लाइन से क्षेत्रवासियों ने पानी लेने से मना कर दिया था। क्षेत्र के लोगों को जिस जल संस्थान की लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही थी, वह काफी पुरानी थी जिसकी वजह से पेयजल व्यवस्था सुचारु नहीं हो पा रही थी। फिलहाल विभाग के जेई रविंद्र पाठक ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें