फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली मेले में शराब उन्मूलन पर आधारित फीचर फिल्म का प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भारत विकास परिषद के दीपावली मेले के दूसरे दिन का शुभारंभ एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, परिषद के प्रांतीय महासचिव नरेश कंसल, पालिकाध्यक्ष सुरैया मेहंदी, खटीमा फाइबर्स के सीएमडी आरसी रस्तोगी आदि ने किया।
विज्ञापन

तराई बीज विकास निगम परिसर में आयोजित मेले के दूसरे दिन का आकर्षण एसएसपी द्वारा निर्मित नशा उन्मूलन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन था। सांस्कृतिक मंच में हिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने झांसी की रानी पर आधारित नाटिका, अल्केमिस्ट के बच्चों ने डांडिया की प्रस्तुति दी।

नोजगे ट्विंकल स्कूल के बच्चों ने भांगड़ा, डायनेस्टी माडर्न छिनकी ने सरस्वती वंदना एवं शिव तांडव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विदुषी सक्सेना, श्वेता शर्मा ने वंदेमातरम की प्र्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जादूगर आदित्य रैना ने शराब उन्मूलन की जागरूकता पर कार्यक्रम पेश किए। संचालन हरीश शर्मा व पवन जौहरी ने किया। वहां पर परिषद अध्यक्ष नीरज कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष हरीश जोशी, सतीश गोयल, विशाल गोयल, मुकेश गुप्ता, मेंहदी हसन, विवेक अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें