गरुड़ (बागेश्वर)। दीपावली के मद्देनजर गरुड़, कंधार, डंगोली, गागरीगोल, बैजनाथ कस्बों के बाजार सज गए हैं। बाजारों में लोगों की चहल-पहल भी काफी बढ़ गई है।
इधर, व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी ने दुकानदारों से सड़क पर सामान न लगाने को कहा है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने लोगों को बाजार में पटाखे नहीं फोड़ने की हिदायत दी है।