बाजपुर। गांव विजयरम्पुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में 79 बच्चों का परीक्षण किया गया। डॉ. नेहा भट्ट ने बच्चों की जांच की और अभिभावकों को सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मामूली बुखार आने पर सरकारी अस्पताल में तुरंत जांच कराने की सलाह दी। शनिवार को भी बच्चों की जांच होगी। मौके पर प्रेमकांत, सादिक अली, जीत सिंह आदि थे।