बाजपुर। रामलीला देखने को लेकर दो युवकों के बीच जमकर लात घुसे चले। इसमें दोनों युवक चोटिल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को रात गांव बन्नाखेड़ा निवासी बबलू और उसका पड़ोसी राजू गांव रेहटा में रामलीला देखने जा रहे थे। इस बीच एक युवक ने रामलीला में जाने से मना किया। इसे लेकर दोनों दोस्तों के बीच मारपीट हो गई और वह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।