फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को नगर के विभिन्न नो पार्किंग क्षेत्रों पर खड़े वाहनों को हटाया। एडीएम हरवीर सिंह और एएसपी हरीश चंद्र सती के नेतृत्व में कई स्थानों पर यह अभियान चलाया गया। नगर पालिका के सहयोग से चलाए गए अभियान में दो बाइकें अवैध रूप से सड़क पर पार्क किए जाने पर क्रेन के माध्यम से उठाईं गईं।
विज्ञापन

हाइकोर्ट के शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के जिला और पुलिस प्रशासन को निर्देश पर प्रशासन ने मल्लीताल स्थित गोल घर क्षेत्र से दो मोटरसाइकिलों को क्रेन के माध्यम से उठाया। इसके अलावा मस्जिद चौराहा, मोहनको और चीना बाबा मंदिर, तल्लीताल के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। एडीएम हरवीर सिंह ने बताया कि नगर पालिका की ओर से दो क्रेनों के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। इसके बाद नगर के समस्त स्थानों पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कोतवाल विपिन चंद्र पंत, नगर पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा, एसआई बीसी मासीवाल, पालिका के जेई डीएस मेहरा समेत पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन

फोटो सहित 06एनटीएल 11पी व 12पी से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें