बाजपुर। बृहस्पतिवार को बेरिया दौलत रोड स्थित गांव लखनपुर में अजगर घुसने से खलबली मच गई। ग्रामीणों ने अजगर को पकड़कर एक प्लास्टिक के कट्टे में बंद कर दिया। गांव निवासी जेपी गुप्ता की सूचना पर पहुंची जंगलात टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।