रामनगर (नैनीताल)। ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार शाम मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। एसएसआई कविंद्र शर्मा के मुताबिक सोनी विहार दिल्ली निवासी 35 वर्षीय अनिल शर्मा ससुराल ग्राम चिल्किया आया था। युवक का अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर ससुराली उसे रामदत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर नीला पड़ गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रख परिजनों को सूचना दे दी है। ब्यूरो