रामनगर (नैनीताल)। पीएनजीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ के सात पदों के लिए 18 प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदे। छात्रसंघ प्रभारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे से छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई थी। 11 बजे से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू की गई।
प्रो. कुमार के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए विशाल रावत, रविंद्र सिंह रौतेला, रीति कुमारी और सचिव पद के लिए कमल फुलारा, प्रदीप फर्स्वाण ने नामांकन पत्र खरीदें हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए दो, उपाध्यक्ष (छात्रा) के लिए दो, उप सचिव पद के लिए तीन, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन पत्र बिके हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह नौ से दो बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। इस बार 4414 विद्यार्थी छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसमें से 2,667 छात्राएं और 1,747 छात्र हैं। ब्यूरो