बाजपुर। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस में तहसीलदार केपी सिंह ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान पेंशन, भूमि तस्दीक, प्रमाण, भूमि विवाद सहित 16 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तीन समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए भेज दिया गया। वहां राजीव शर्मा, कल्लू सिंह, इंद्रेश, नरेंद्र कुमार आदि थे।