बाजपुर। श्री पूर्णानंद तिवारी आयुर्वेदिक औषधालय में पांच अक्तूबर को शरद पूर्णिमा को सुबह पांच बजे पीएसबी की ओर से श्वांस रोगियों को औषधीयुक्त खीर खिलाई जाएगी। चार अक्तूबर को देर शाम रोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। यह जानकारी औषधालय ट्रस्टी राधेश्याम शर्मा ने दी। ब्यूरो