गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ में रामलीला मंचन जारी है। रामलीला के आठवें दिन लक्ष्मण को शक्ति लगने की लीला का मंचन देखने दूरदराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान कमेटी के सचिव देवकी नंदन जोशी, घनश्याम जोशी, हरीश जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, गिरीश पांडे, आनंद कांडपाल, दिवान नेगी, गोपाल सिंह नेगी, अभय नेगी आदि थे।