रामनगर (नैनीताल)। रिनेसां कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी बसई में नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुलदीप रावत मिस्टर और प्रिया आर्या मिस फ्रेशर चुनी गई। विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, नृत्य आदि कार्यक्रम पेश कर धमाल मचाया। कार्यक्रम में प्रभजोत के पंजाबी गीतों पर सभी थिरकने को मजबूर हो गए। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी हुईं। समारोह का शुभारंभ प्रबंध निदेशक आलोक गुसाईं ने किया। वहां निदेशक कुणाल मदान, अमित तरियाल, जितेंद्र जोशी, अविनाश कुमार, एकांत जैन, आरिफ खान, श्वेता तरियाल, वर्षा सिंह, प्रियंका रावत, गीता उप्रेती, हरलीन सिंह आदि थे। ब्यूरो