रामनगर (नैनीताल)। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल पाटकोट की छात्रा अंजलि त्रिपाठी का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कबड्डी के लिए चयन हुआ है। अंजलि अक्तूबर में हरिद्वार में होने वाली राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उसके चयन पर प्रधानाचार्य बिपिन चंद्र, प्रबंधक अमित कुमार आदि ने उन्हें बधाई दी है।