बाजपुर। उत्तराखंड हेल्थ वकर्स यूनियन के बैनर तले वेतनमान बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। बृहस्पतिवार को यूनियन की ब्लॉक अध्यक्ष कुलविंदर कौर के नेतृत्व में आशाएं सीएचसी पहुंची। आशाओं ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वहां हेमा जोशी, रुपेंद्र कौर, राजकुमारी, प्रेमा, नीलम, देवकी, रेखा यादव, गीता, सरोज, सुनीता, बबीता, पार्वती, मनप्रीत कौर आदि थे। इधर, यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने बताया कि आशाओं की अनदेखी को लेकर एक बैठक छह अक्तूबर को हल्द्वानी में होगी, इसमें अगले आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।