फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितमंत्री पंत को प्राथमिक शिक्षक संघ व कालेज के छात्रों ने सौंपे ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। काबीना मंत्री प्रकाश पंत को ज्ञापन सौंपकर स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के सुचारु संचालन कराने, फर्नीचर, बिजली उपकरण, प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय हेतु वित्त स्वीकृत करने, विगत वर्षों की रुकी हुई छात्रवृत्ति दिलाने, प्राध्यापकों की कमी को पूरा करने आदि की मांग की। वहां नीरज कन्याल, कमल गहतोड़ी, पंकज टम्टा, ललित जिमिवाल, दीपक चंद, अमित जोशी, दीक्षा कन्यालय, ज्योत्सना कन्याल, आनंद गिरी आदि थे।
विज्ञापन


इधर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन सौंपकर सीपीएड, डीपीएड, बीपीएड एवं मृतक आश्रित शिक्षकों को डीएलएड से मुक्त रखने की मांग की। कहा है कि शासन द्वारा तीन सितंबर 2001 के उपरांत नियुक्त शिक्षकों को डीएलएड प्रशिक्षण का आदेश दिया गया है, जो अव्यवहारिक है। यह भी कहा कि इन अध्यापकों की नियुक्ति के समय छह माह का विशिष्ठ बीटीसी का प्रशिक्षण देने के बाद वेतनमान दिया जा गया था। वहां संघ के ब्लाक अध्यक्ष कमान सिंह सामंत, मंत्री अरविंद गोस्वामी, कोषाध्यक्ष नितिन चौहान, गौरीशंकर जोशी, गणेश मेहरा, भूूपराम गंगवार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें