रुद्रपुर/ गदरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कांग्रेसियों ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। वहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, प्रदेश महामंत्री हिमांशु गाबा, जगदीश तनेजा, मीना शर्मा, चंद्रसेन कोली, अनिल शर्मा आदि थे। उधर गदरपुर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष विजय सुखीजा के नेतृत्व में ब्लॉक अध्यक्ष शराफत अली मंसूरी, सुनब्बर अली, धीरज कुमार ,किशन लाल बत्रा, सत्यजीत गुलाटी आदि ने सीएचसी में मरीजों को फल बांटे।
काशीपुर/जसपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों को फल बांटे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, मनोज जोशी, ब्लॉक प्रमुख गुरमुख सिंह, मुकेश मेहरोत्रा आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की। जसपुर में कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वहां आदेश चौहान, वरुण चौहान, अतीकुर्रहमान, महेंद्र सिंह, मुकेश पधान आदि थे।
सितारगंज। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में कांग्रेसियों ने उन्हें याद किया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहां ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, हसनैन मलिक, मोहसिन मियां, यूसुफ मलिक, वसीम मियां आदि थे। ब्यूरो
--------------
फोटो लाइन.......26केएसपी 05पी-मरीजों को फल वितरित करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
फोटो-26आरडीपी13पी।
गदरपुर सीएचसी में मरीजों को फ ल वितरित करते कांग्रेसी।