फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि से कब्जा हटाने को लेकर विहिप ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव दियोहरी स्थित बाबा अमरनाथ मंदिर की भूमि से अवैध कब्जा हटाने को लेकर विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी बरहैनी में हंगामा किया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। आरोप है कि गांव दियोहरी स्थित बाबा अमरनाथ मंदिर के समीप भूमि पर करीब पांच साल पहले एक परिवार को मंदिर के महंत ने रहने के लिए जगह दी थी। समय बीतने के बाद उक्त परिवार ने भूमि पर कब्जा कर लिया। अब खाली करने से मना कर रहा है। सोमवार को विहिप जिलामंत्री यशपाल राजहंस के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने चौकी प्रभारी गणेश पांडे की अनुपस्थिति में हंगामा कर शिकायत की। चौकी प्रभारी गणेश पांडे ने बताया कि भूमि का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मौके पर जाकर दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा है। वहां मंदिर महंत अमर सिंह, मोहित चौहान, मयंक शर्मा, जागन लाल, गोविंद सिंह, पूरन सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें