फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गरुड़ कस्बे में पेयजल सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बारिश से गरुड़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से गरुड़ बाजार सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। उपभोक्ताओं ने ऐलान किया है कि पेयजल सप्लाई शीघ्र शरिू नहीं की गई तो जेई कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


गरुड़ कस्बे को पेयजल सप्लाई करने वाली योजना तीन दिन पूर्व बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन विभाग द्वारा आज तक इसे दुरुस्त नहीं करने से गरुड़, टीट बाजार, भकुनखोला, गढ़सेर, टानीखेत, गढ़सेर, स्यालटीट, मोहन सिंह मेहता सीएचसी में पानी की सप्लाई ठप है।

उपभोक्ता गरुड़ और गोमती नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने बताया कि पेयजल सप्लाई करने के संबंध में दो दिन पूर्व जल संस्थान के जेई से कह दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विभाग के अवर अभियंता जेसी भट्ट ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें