फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरपुर रास्ता खुलवाने को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। चकरपुर के मानव रहित बंद क्रासिंग को खुलवाने के लिए ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने मुलाकात की। आलापुर-चकरपुर मार्ग पर मानव रहित रेलवे क्रासिंग को रेलवे ने एक साल पहले दोनों ओर गहरे गहरे गड्ढे खोदकर बंद कर दिया था। इससे ग्रामीणों को शहर आने के लिए दो किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। मानव रहित क्रॉसिंग पर फाटक लगाने को लेकर ग्रामीण कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को ग्रामीण कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे से मिले और रास्ता खुलवाने की मांग की। मौके पर हेम कांडपाल, राधा कांडपाल, नन्ही प्रजापति, बसंती, मूर्ति, दीपा, राम सिंह, मुकेश, मदन, राकेश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें