फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती में फंसी जीप, दो घंटे बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। गोमती घाटी के सिमखेत गांव में नदी पार करने के दौरान शनिवार को अचानक आए पानी में एक जीप तेज बहाव में फंस गई। बाद में ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची जेसीबी की मदद से करीब दो घंटे बाद जीप को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन


सिमखेत की प्रधान हेमा फर्स्वाण और अन्य ने बताया कि गांव को तीन साल पहले सड़क से जोड़ दिया गया था, लेकिन आज तक नदी पर पुल नहीं बनाया गया है। इस कारण गांव तक आने के लिए वाहनों को आज भी नदी पार करके ही आना पड़ता है।

उन्होंने ऐलान किया है कि यदि शीघ्र पुल का निर्माण शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। उधर, बारिश से हरबगड़ निवासी चुनली देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर हाइस्कूल बंड के हेड टीचर जीवन दोसाद ने बताया कि बारिश से स्कूल के पीछे की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। मलबा स्कूल के कमरों में भर गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें