फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी - ग्वालदम राज मार्ग की सर्वे की सुनवाई शीघ्र नहीं हुई तो होगा जन आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के काश्तकारों ने कौसानी-ग्वालदम राजमार्ग के सर्वे में लगी आपत्ति पर सुनवाई की मांग के संबंध में एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। पंद्रह दिन के अंदर सुनवाई न होने पर आंदोलन का ऐलान किया है।
विज्ञापन


कौसानी-ग्वालदम राजमार्ग का सर्वे बगैर काश्तकारों को विश्वास में लिए करने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के काश्तकारों में रोष है। सर्वे में काश्तकारों और क्षेत्र की जनता को विश्वास में लेने के संबंध पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने एक माह पूर्व सीएम को ज्ञापन भेजा था। सर्वे में लगी आपत्ति पर सुनवाई आज तक नहीं होने पर ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सीएम के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि सड़क के सर्वे के मामले में पंद्रह दिन के अंदर सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में भुवन पाठक, गिरीश कोरंगा, हरीश थायत, जीवन आर्या, उमेश पांडे सुंदर बोरा, पूरन परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें