पंतनगर। पंतनगर विवि के छात्रों की सामाजिक संस्था चेतना ने उद्भव टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सामान्य ज्ञान, गायन, भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। फिगर्स, पजल, आर्ट जस्ट ए मिनट प्रतियोगिताओं के माध्यम से व्यक्तित्व की भी परख की गई।
प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय के अंकित महापात्रा एवं अजय सिरोहिया को प्रथम, गृह विज्ञान महाविद्यालय की पूनम नौगाईं एवं प्रियंका गिनवाल को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को स्टाफ काउंसलर डॉ. एके उपाध्याय, डॉ. एसके गुरू, डॉ. संध्या रानी, डॉ. शैलेष त्रिपाठी ने सम्मानित किया। आयोजन में सुकृति टम्टा, देवेंद्र सिंह, नीरज मेहता, रिशिका नेगी, श्रेय शर्मा, चेतन जोशी आदि ने सहयोग दिया।