फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र 29 तक मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईटीआई कमोली ढोकाने के प्रभारी प्रधानाचार्य बीएस बिष्ट ने बताया कि संस्थान में सिलाई, आशुलिपि हिंदी सिखाई जाएगी। आईटीआई बिंदुखत्ता में वेल्डर ट्रेड स्वीकृत है। इनमें प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। कहा कि अभ्यर्थी 29 सितंबर तक आवेदन पत्र प्राप्त कर पूरित फार्म जमा कर सकते हैं। बिष्ट ने बताया कि सिलाई, वेल्डर ट्रेड के लिए शैक्षिक योग्यता आठवीं पास, आशुलिपि हिंदी के लिए हाइस्कूल परीक्षा पास होना जरूरी है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी संस्थानों से ली जा सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें