सितारगंज। श्री रामलीला कमेटी की ओर से होने रामलीला मैदान में रामलीला मंचन का शनिवार रात नारद मोह और शंकर-पार्वती संवाद के साथ आगाज हो गया। श्री हित आदर्श कृष्ण कला भक्तिमाल चरित्र वृंदावन के कलाकारों ने नारद मोह व शंकर-पार्वती संवाद का सुंदर मंचन किया। इससे पहले विधायक सौरभ बहुगुणा और वरिष्ठ समाज समाजसेवी शिव कुमार मित्तल ने मंचन का शुभारंभ किया। वहां शेर सिंह ग्वाल, पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, राकेश त्यागी, मथुरा प्रसाद तिवारी, हुकुमचंद मित्तल, रामनगीना प्रसाद, संजय जिंदल दिया।