बाजपुर। ई रिक्शा स्वामी ओर चालकों की बैठक में सहमति के आधार पर समाज ई रिक्शा समिति का गठन किया। रविवार को रामपुर मार्ग स्थित एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र सब्बरवाल और संचालन रईस अहमद ने किया। इस दौरान सहमति पर उशांत सब्बरवाल अध्यक्ष, मोहम्मद रफी उपाध्यक्ष, रईस अहमद सचिव, दिनेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी के लिए आठ सदस्य भी घोषित किए। इसके बाद रिक्शा चालकों ने मुख्य चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां चंद्रपाल, नरेश, बॉबी, खलील, गुड्डू, नवी अहमद आदि थे।