फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने गोदाम में डाला ताला, खाद्यान्न वितरण ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। डंगोली स्थित खाद्यान्न गोदाम में लापरवाही के बाद एसडीएम द्वारा ताला लगाने के बाद से विकास खंड की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था ठप हो गई है। हल्द्वानी बफर गोदाम से रसद लेकर पहुंचे ट्रक पांच दिन से डंगोली-ग्वालदम मार्ग पर ही खड़े है।
विज्ञापन


गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने पांच दिन पूर्व खाद्यान्न गोदाम डंगोली का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को गोदाम में एक नेपाली व्यक्ति राशन वितरित करते मिला। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए गोदाम पर ताला लगवा दिया था। बता दें कि गरुड़ के खाद्य निरीक्षक के पास गरुड़ सहित विकास खंड कपकोट के सुदूरवर्ती गोदाम बदियाकोट का कार्यभार भी है।

समाचार पत्रों में गोदाम में एसडीएम का ताला लगने की सूचना पढ़ने के अगले दिन पूर्ति निरीक्षक डंगोली गोदाम पहुंचे। गोदाम में ताला गलने की सूचना पूर्ति निरीक्षक ने विभाग के आला अधिकारियों को दी। इधर, गोदाम में ताला लगने से ब्लॉक की खाद्यान्न वितरण व्यवस्था ठप हो गई है। हल्द्वानी से रसद लेकर गोदाम पहुंचे ट्रक गोदाम के पास पांच दिन से खड़े है।
विज्ञापन

कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि एसडीएम की कार्यशैली से विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा है। उन्होंने ऐलान किया है एसडीएम गोदाम की चाभी शीघ्र पूर्ति निरीक्षक को नहीं सौंपेंगे तो एसडीएम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इधर, विधायक चंदन दास ने बताया कि इस मामले में उन्होंने डीएम को अवगत करा दिया है। समस्या का निराकरण शीघ्र हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें