फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल अधिक आने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने एसडीओ को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। नगर के मोहल्ला मझरा प्रभु क्षेत्र के उपभोक्ताओं को को दो सये 25 हजार तक के बिजली के बिल बांटे गए हैं। बिल जमा नही होने पर विभागीय अधिकारी कनेक्शन काटने का दबाव बना रहे हैं। इससे उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। अधिकांश उपभोक्ता मेहनत मजदूरी करने वाले हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को भाजपा नेता विमल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों उपभोक्ता एकत्र होकर मंडी समिति परिसर स्थित बिजलीघर में उपखंड अधिकारी (एसडीओ) जेएस कार्की का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक महीने तीन सौ से चार सौ तक का बिल आता था, लेकिन छह महीने से बिजली के बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नही हुई। वहां राजेश वर्मा, इदरीश अहमद, नरेंद्र शर्मा, अल्का सागर, बसंती देवी, प्रीति, ऊषा चंद्रा, अमर पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें