फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बीडीओ सेवानिवृत, दूसरे का स्थानांतरण और तीसरे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले के तीन ब्लॉकों में से दो ब्लॉकों में बीडीओ का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। कपकोट के बीडीओ का स्वास्थ्य खराब रहने से वह कई दिनों से मेडिकल अवकाश पर चल रहे है। वर्तमान में तीनों ब्लॉकों में एबीडीओ खंड विकास अधिकारी का काम देख रहे हैं।
विज्ञापन


गरुड़ के बीडीओ गोविंद सिंह बोरा बीती 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो गए थे। तब से एबीडीओ मोहन नाथ गोस्वामी ही प्रभारी बीडीओ के रूप में कार्यभार देख रहे हैं। वहीं, बागेश्वर की बीडीओ संगीता आर्या का स्थानांतरण कई माह पूर्व नैनीताल हो गया था।

वहां भी एबीडीओ गोस्वामी ही प्रभारी बीडीओ के रूप में कार्यभार देख रहे हैं। इसी तरह कपकोट के बीडीओ बीसी पंत का स्वास्थ्य खराब चल रहा है।

यहां एबीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी बीडीओ का काम देख रहे है। तीनों ब्लॉकों में एबीडीओ द्वारा बीडीओ का काम देखने से जिले में मनरेगा आदि विकास कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। बता दें कि गरुड़ और बागेश्वर के बीडीओ के पास फिलहाल ट्रेजरी से धन आहरण का अधिकार भी नहीं है।
विज्ञापन


गरुड़ और कपकोट में बीडीओ की तैनाती के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। व्यवस्था बनाने के लिए तीनों विकास खंडों में फिलहाल एबीडीओ बीडीओ का काम देख रहे है। कपकोट के बीडीओ पंत एक-दो दिन में स्वास्थ्य ठीक होने पर काम पर लौट जाएंगे।
विज्ञापन

- एसएसएस पांगती, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें