फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में राज्य स्तरीय बालक, बालिका खो खो प्रतियोगिता आज सें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एमपी हिंदू इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय बालक, बालिकाओं की खो खो शुक्रवार को 11 बजे से आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट करेंगे।
विज्ञापन

सीईओ केके गुप्ता ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि प्रतियोगिता आठ से 10 सितंबर तक एमपीएचआईसी के खेल मैदान में चलेगी। प्रतियोगिता में 13 जनपदों में से 10 जनपदों की टीम ही प्रतिभाग करेंगी। इस बार पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिले की टीमें प्रतिभाग नहीं कर रही हैं। राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में बालक, बालिकाओं में 500-550 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। खो खो प्रतियोगिता के बाद राज्य स्तरीय टीम का चयन नेशनल खेलने के लिए 72 प्रतिभागियों के रूप में सीनियर, जूनियर, सब जूनियर तीन वर्गों में किया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि चयनित बालक बालिकाएं अंडर 19 सीनियर बालक बालिका नेशनल खेलने के लिए अक्तूबर में राजस्थान में प्रतिभाग करेंगे। जूनियर बालिका अंडर 17 मध्यप्रदेश के उमरिया में चार दिसंबर को नेशनल खेलने के लिए प्रतिभाग करेंगे। जूनियर बालक अंडर 17 यूपी बलिया में नेशनल के लिए दिसंबर में प्रतिभाग करेंगे। सब जूनियर बालक, बालिका अंडर 14 नवंबर में महाराष्ट्र में नेशनल खेलने के लिए प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान ब्लॉक शिक्षा अधिकारी निर्मला बोहरा, जिला खेल समन्वयक राहुल पंवार, प्रधानाचार्य डॉ. दिग्विजय सिंह चौहान, हरिप्रिया सती, संजय वर्मा, चंचल सिंह बसेड़ा, अरविंद चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें