फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि में तोड़फोड के मामले में विवि ने दी पुलिस को तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल।
विज्ञापन

खराब परीक्षाफल के विरोध में हल्द्वानी से नैनीताल पहुंचे छात्रों ने बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में तोड़फोड़ की थी। इस मामले में कुविवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार को छात्र नेता चंद्रशेखर तिवारी, कार्तिक हर्बोला समेत 50-60 अन्य अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने छात्रों पर कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. भगवान सिंह बिष्ट को कमरे में बंदी बना अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में विवि प्रशासन ने मामले की संपूर्ण वीडियो क्लिपिंग भी पुलिस को सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के इंटीरियर, एक्सटीरियर डिजाइन के एक वर्षीय डिप्लोमा में खराब परीक्षाफल के विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बुधवार को विवि के प्रशासनिक भवन पहुंचे थे। इस बीच अनुत्तीर्ण छात्रों में से एक ने छात्रसंघ चुनाव लड़ने का हवाला देते हुए उसके परीक्षाफल में सुधार की मांग की। इस पर कुलपति प्रो. नौड़ियाल, परीक्षा नियंत्रक प्रो. बिष्ट ने प्रकरण की जांच किए जाने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके छात्र नेताओं ने दो दिन के भीतर जांच कर परीक्षाफल में सुधार किए जाने की बात कही। इस दौरान विवि के प्रशासनिक भवन स्थित सभागार में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की, यही नहीं प्राचार्यों के साथ गालीगलौज, अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया। बृहस्पतिवार को विवि के कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। उन्होंने प्रकरण में शीघ्र ही जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कहा कि मामले के बाद से प्रशासनिक भवन के सभी अधिकारी, कर्मी अपने को असुरक्षित सा महसूस करने लगे हैं। विवि की ओर से मिली तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसआई पूरन मर्तोलिया मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें