नैनीताल। प्राविधिक शिक्षा परिषद से चयनित सात शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग को प्राप्त हो गई है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग 15 सितंबर को नैनीताल में होगी। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मंडल डा. मुकुल कुमार सती ने बताया कि प्राविधिक शिक्षा परिषद से हिंदी विषय में दो और सामान्य विषय से पांच चयनित अभ्यर्थियों की सूची मंडलीय दफ्तर को मिली है। कहा कि संबंधित अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग मंडलीय दफ्तर में 15 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगी।