फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम और राजस्व कर्मियों ने किया गोमती कचड़ा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। एसडीएम सुंदर सिंह और राजस्व कर्मियों ने गोमती नदी और बैजनाथ मंदिर के आसपास फैले कचड़े की सफाई की। एसडीएम ने बैजनाथ के ग्रामीणों से नदी में कूड़ा न फेंकने की हिदायत दी। इस दौरान कंट्रीवाइड स्कूल के बच्चों ने स्कूल में स्वच्छता की शपथ ली।
विज्ञापन


एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार तड़के बैजनाथ धाम पहुंचे। बैजनाथ धाम परिसर की सफाई करने के बाद उन्होंने गोमती नदी में फैले कचड़े की सफाई की। एकत्र कूड़े को एसडीएम व अन्य ने गड्ढे में डाला। इसके बाद एसडीएम ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में पौध रोपण करने के साथ-साथ अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल जाना।

सफाई अभियान में प्रभारी कानूनगो त्रिभुवन बोरा, संजय कुमार, देवेंद्र नेगी, मनोज कुमार लोहनी, ललित गोस्वामी, पूजा नेगी आदि ने सहयोग दिया। इस दौरान कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया। स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक ओम प्रकाश फुलारा ने बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें