खटीमा। सिटी कान्वेंट स्कूल में पहुंचे कुमाऊं विश्वविद्यालय क्रिकेट विभाग के लियाकत अली और नैनीताल कैंपस योग शिक्षक सुनील नौटियाल ने छात्र छात्राओं को क्रिकेट और योग के तौर तरीके बताए। कहा कि क्रिकेट में भी योग का विशेष महत्व है।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एकता बिष्ट के कोच लियाकत अली ने कहा कि दृढ़ निश्चय और कठोर परिश्रम कामयाबी की हर मंजिल को पाने में सहयोगी होता है। कहा कि खिलाड़ियों को प्रदेश में क्रिकेट में स्थान बनाने के अच्छे अवसर हैं जिनका उन्हें लाभ उठाना चाहिए।
इस दौरान स्कूल के प्रबंधक प्रवीन उपाध्याय ने आगंतुकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्य रामयश, तिलक उपाध्याय, कैलाश चंद्र पांडे, रमेश रौतेला, प्रकाश सिंह बिष्ट, जगदेव सिंह आदि थे।